Posts

Showing posts with the label कविता

हिंदी से हिंदुस्तान ।

हिंदी से हिंदुस्तान... जन्म हुआ मानवता का  हा यही तो वह स्थान है दी सीख जिन्होंने धर्म की हमको, तुलसी,कबीर संत महान है । संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान है । बिहार,केशव,भूषण जैसे कवियों ने हिंदी अपनाई हिंदी का महत्व बहुत है बात ये सबको समझाई, यही है कारण की इन सबकी विश्व में आज पहचान है संस्कृत से संस्कृति हमारी हिंदी से हिंदुस्तान है                       जय हिन्द...🙏 PRINCE THAKUR  

उड़ान।

Image
उड़ान....🕊️🕊️🕊️ जिगर में हौसला सीने में जान बाकी है अभी छूने के लिए आसमान बाकी है हारकर बीच में मंज़िल के बैठने वालों अभी तो और सख़्त इम्तहान बाकी है कौन-सी राह जो आसान हो नहीं जाती यकीन दिल में अगर इत्मीनान बाकी है रात के बाद ही सूरज दिखाई देता है मगर रुको तो सुबह की अज़ान बाकी है मुझे तो इस क़दर अपनों ने ही सताया है ज़ख़्म का अब तलक दिल पर निशान बाकी है हो गईं किसलिए खामोश बिजलियाँ गिरकर शहर में जब अभी मेरा मकान बाकी है कहर का ख़ौफ़ नहीं है न फ़िक्र तूफाँ की क्योंकि मुझ पर मेरे मालिक की शान बाकी है रास्ते बंद हैं गुलशन के, तो गिला कैसा सबा के वास्ते सारा जहान बाकी है बंद पिंजरे के परिंदों को पता क्या होगा आसमाँ के लिए कितनी उड़ान बाकी है!                           प्रिंस ठाकुर.... कविता कैसी लगी comment में बताएं अगर Followनहीं किया तो तुरंत Blog को Followकरें अगर अच्छी लगी हो तो अपने सारे दोस्तों,रिश्तेदारों से Share करे।   धन्यवाद....