COVID-19
आफत corona...
आफत सभी की जान पर है,
जीवन की नदी उफान पर है
हार चुके हिम्मत और हौसले,
सबकी निगाहें आसमान पर है
मंदिर-मस्जिद से टूट चुकी है,
अब टिकी उम्मीदें इंसान पर हैं
पता नहीं कहां जा के रुकेगी,
अब ये जिंदगी ढलान पर है
मरके भी न मिटने दूंगा आबरू,
जबकि आंच मेरे ईमान पर है
ये नींव तो किसी ने नहीं देखी,
और सारा दोष मकान पर है
आओ हम एक हो जाएं 'प्रेमी'
एक बड़ा खतरा हिंदुस्तान पर है
-prince thakur
Nice bhai
ReplyDeleteThank you! keep supporting.
ReplyDelete